दोस्तों यदि आप हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं और आप खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं या नहीं अगर आप एक किसान हैं तो हरियाणा सरकार द्वारा आपकी हित के लिए हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना 2021 की शुरुआत की गई है , Meri Fasal Mera Byora Yojana 2021 हरियाणा के नागरिकों को बहुत सारी सेवाएं प्रदान करेगा जिसकी जानकारी आज की इस आर्टिकल की सहायता से आपको प्राप्त होगी ।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2021 के जरिए किसानों को मौसम विभाग से संबंधित जानकारी भी समय से उपलब्ध हो जाती है ताकि उनका फसल उचित रूप से और सही मात्रा में उपज हो सके ,यह पोर्टल किसानों को एक सिंगल विंडो सर्विस देता है जिससे किसानों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होते हैं , fasal.haryana.gov.in राज्य के किसानों को कृषि से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराती है एवं कृषि क्षेत्र में शुरू किए गए सभी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी किसानों तक पहुंचाने का काम करती है ।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना अनुदान प्राप्त करने के लिए अनिवार्य
राज्य सरकार से मिले जानकारी से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य के जो भी किसान कृषि यंत्र पर अनुदान पाना चाहते हैं उन्हें मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है , इसकी जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के द्वारा 11 जनवरी 2021 को एक बैठक में दी गई साथ ही यह भी बताया गया कि जिन किसानों ने वर्ष 2020-21 के लिए कृषि यंत्र एवं मशीनों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है उन्हें जल्द से जल्द अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना पोर्टल fasal.haryana.gov.in पर करवा लेना होगा । यदि किसान पंजीकरण नहीं करवाता है तो उसके आवेदन को खारिज कर दिया जाएगा एवं उसके द्वारा किए गए किसी भी दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा । Fasal Haryana Portal पर किसान पंजीकरण की प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू है और अभी यह प्रक्रिया चालू है आप चाहे तो अपना किसान पंजीकरण कर सकते हैं , बता दे कि किसान पंजीकरण के पश्चात आपकोसंबंधित दस्तावेज को कार्यालय में जमा करना होगा , यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा ।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हरियाणा के किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया , मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल ऑनलाइन का एक ऐसा पोर्टल है जो कृषि और किसान संबंधित सारी जानकारी को इकट्ठा करके रखता है । इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार किसानों की समस्या को तो सुनती ही है साथ ही उसका निवारण भी करती हैं , Fasal Haryana Portal के द्वारा राज्य की किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल का जो नुकसान होता है उसका उचित मुआवजा देने में भी मदद मिलती है साथ ही हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के द्वारा किसानों को राज्य की भिन भिन विभागों की सेवा एक ही पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते हैं ।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पंजीकरण
हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यह घोषणा की गई कि हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही आरंभ कर दी जाएगी (जो वर्तमान में चालू है) साथ ही उन्होंने जो अभी बताया के रवि खरीफ सीजन में फसल की खरीद के लिए जो कमेटी की बैठक की गई उसकी भी जांच जल्द से जल्द की जाए । साथ ही मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा यह भी बताया गया कि जो किसान मंडियों में अपनी फसल बेचने आए हैं वह सरलता से अपनी फसल बेचने के उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो ना ही उन्हें किसी परेशानी का सामना करना पड़े।
