मेरी फसल मेरा ब्यौरा: fasal.haryana.gov.in,ऑनलाइन Meri Fasal Mera Byora

दोस्तों यदि आप हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं और आप खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं या नहीं अगर आप एक किसान हैं तो हरियाणा सरकार द्वारा आपकी हित के लिए हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना 2021 की शुरुआत की गई है , Meri Fasal Mera Byora Yojana 2021 हरियाणा के नागरिकों को बहुत सारी सेवाएं प्रदान करेगा जिसकी जानकारी आज की इस आर्टिकल की सहायता से आपको प्राप्त होगी ।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2021 के जरिए किसानों को मौसम विभाग से संबंधित जानकारी भी समय से उपलब्ध हो जाती है ताकि उनका फसल उचित रूप से और सही मात्रा में उपज हो सके ,यह पोर्टल किसानों को एक सिंगल विंडो सर्विस देता है जिससे किसानों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होते हैं , fasal.haryana.gov.in राज्य के किसानों को कृषि से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराती है एवं कृषि क्षेत्र में शुरू किए गए सभी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी किसानों तक पहुंचाने का काम करती है ।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना अनुदान प्राप्त करने के लिए अनिवार्य

राज्य सरकार से मिले जानकारी से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य के जो भी किसान कृषि यंत्र पर अनुदान पाना चाहते हैं उन्हें मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है , इसकी जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के द्वारा 11 जनवरी 2021 को एक बैठक में दी गई साथ ही यह भी बताया गया कि जिन किसानों ने वर्ष 2020-21 के लिए कृषि यंत्र एवं मशीनों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है उन्हें जल्द से जल्द अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना पोर्टल fasal.haryana.gov.in पर करवा लेना होगा । यदि किसान पंजीकरण नहीं करवाता है तो उसके आवेदन को खारिज कर दिया जाएगा एवं उसके द्वारा किए गए किसी भी दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा । Fasal Haryana Portal पर किसान पंजीकरण की प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू है और अभी यह प्रक्रिया चालू है आप चाहे तो अपना किसान पंजीकरण कर सकते हैं , बता दे कि किसान पंजीकरण के पश्चात आपकोसंबंधित दस्तावेज को कार्यालय में जमा करना होगा , यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा ।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हरियाणा के किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया , मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल ऑनलाइन का एक ऐसा पोर्टल है जो कृषि और किसान संबंधित सारी जानकारी को इकट्ठा करके रखता है । इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार किसानों की समस्या को तो सुनती ही है साथ ही उसका निवारण भी करती हैं , Fasal Haryana Portal के द्वारा राज्य की किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल का जो नुकसान होता है उसका उचित मुआवजा देने में भी मदद मिलती है साथ ही हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के द्वारा किसानों को राज्य की भिन भिन विभागों की सेवा एक ही पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते हैं ।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पंजीकरण

हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यह घोषणा की गई कि हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही आरंभ कर दी जाएगी (जो वर्तमान में चालू है) साथ ही उन्होंने जो अभी बताया के रवि खरीफ सीजन में फसल की खरीद के लिए जो कमेटी की बैठक की गई उसकी भी जांच जल्द से जल्द की जाए । साथ ही मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा यह भी बताया गया कि जो किसान मंडियों में अपनी फसल बेचने आए हैं वह सरलता से अपनी फसल बेचने के उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो ना ही उन्हें किसी परेशानी का सामना करना पड़े।

[लिस्ट] प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट 2021 | PMAY-G नई संशोधित सूची28th July 2021 by Reena Sharma

आज हम आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे हम आपको बतायेगे की आप किस प्रकार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट को ऑनलाइन देख सकते है | Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana के अंतर्गत जिन आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन तथा ऑनलाइन आवेदन किये थे और वह ग्रामीण आवास योजना लिस्ट का इंतज़ार कर रहे थे उन आवेदकों के लिए PMAY Gramin की आधिकारिक वेबसाइट@pmayg.gov.in पर सूची जारी की जा रही है |

PMAY Gramin List 2021

इस योजना की नई सूची के अंतर्गत लाभार्थियों के नाम जारी किये जायेगे | PMAY-G New List के अंतर्गत उन लाभार्थियों का नाम आएगा जिन्हे इस योजना के लिए चुना गया है | प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट और PMAY-G नई संशोधित सूची में जिन लाभार्थियों का नाम होगा वही इस योजना का लाभ सकते है और पक्का घर बनाने के लिए धनराशि प्राप्त कर सकते है इस योजना की ऑनलाइन लिस्ट में आपको लाभार्थी के मूल विवरण तथा बैंक खाता विवरण मिलेगा | प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट 2021 की खोज लाभार्थी 2 तरीके से कर सकते है

PMAY-G लाभार्थी सूची पंजीकरण संख्या द्वारा

PMAY-G लाभार्थी सूचीअग्रिम  खोजे द्वारा

Gramin Awas Yojana

ग्रामीण आवास योजना यूपी के 6 लाख लोगों को पहुंचा लाभ

बुधवार दिनांक 20-01-2021 को हमारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ग्रामीण आवास योजना  के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों के लिए 2691 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता जारी की गई है। इस वित्तीय सहायता की घोषणा प्रधानमंत्री जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। सभी लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से पहुंचाई गई। इस वित्तीय सहायता के माध्यम से लगभग 6.1 लाख लाभार्थियों को लाभ पहुंचाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के द्वारा योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया गया।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल: Gram Darshan Portal, 6197 पंचायत डिजिटल रिकॉर्ड26th July 2021 by Reena Sharma

Darshan Portal In Hindi

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में सभी राज्य सरकारों द्वारा डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का आरंभ किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि Haryana Gram Darshan Portal क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं आदि। तो दोस्तों यदि आप इस पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

2 अक्टूबर 2020 को हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का आरंभ किया गया है। इस पोर्टल पर हरियाणा के 6197 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड स्टोर किया जाएगा। हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। सभी ग्राम पंचायतों में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। अब दुनिया में कहीं भी बैठकर हरियाणा ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी Haryana Gram Darshan Portal के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी।

Haryana Gram Darshan Portal

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल

Saral Portal Haryana

ग्राम दर्शन पोर्टल का शुभारंभ

23 जुलाई 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा ग्राम दर्शन ऑनलाइन पोर्टल आरंभ किया गया है। जिसके माध्यम से हरियाणा के गांवों में रहने वाले नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा वह राज्य सरकार को सुझाव भी प्रदान कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों में ग्रामीण नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण नागरिक अपनी मांग, सुझाव एवं शिकायतों को दर्ज कर सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए सुझाव के आधार पर भविष्य की विकास नीतियों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभाग के 5 कार्यों की प्राथमिकता तय करने के निर्देश दिए। जिससे कि ग्रामीण नागरिकों को द्वारा दर्ज की गई शिकायतों एवं सुझाव का प्राथमिक आधार पर निराकरण किया जा सके।

सरकारी सेवाएं लोगों तक पहुंचाना

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी की सभी सरकारी सेवाएं आम आदमी तक पहुंच रही है। इस पोर्टल को लांच करने से अब गांव के लोग गांव में करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार अपनी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचा पाएंगे। इस पोर्टल पर अन्य विभागों की विकास योजना से संबंधित जानकारी और दिशा निर्देश भी अपलोड किए जाएंगे।

ग्राम दर्शन पोर्टल का उपयोग करने के लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य

ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को सीएम विंडो से भी जोड़ा जाएगा। इस पोर्टल को जनसहायक ऐप से भी जुड़े जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के ग्रामीण नागरिक केवल अपने परिवार पहचान पत्र में स्थाई निवास के गांव से संबंधित ही शिकायत एवं सुझाव दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त हुए सुझाव एवं मांग सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक एवं सांसदों को दिखाए जाएंगे। ग्रामीण नागरिक द्वारा प्रदान किया गया सुझाव एवं मांग से संबंधित जानकारी समय-समय पर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से ग्रामीण नागरिक तक पहुंचाई जाएगी। इस पोर्टल पर आवेदक को लगभग 50 अक्षरों का सुझाव या शिकायत प्रस्तुत करनी होगी। वह सभी नागरिक जिनके पास परिवार पहचान पत्र है वह इस पोर्टल पर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करवा सकते हैं।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं

  • हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर हरियाणा के सभी ग्राम पंचायतों की संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड्स स्टोर किया जाएगा।
  • इस पोर्टल की घोषणा हरियाणा सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2020 को की गई थी।
  • इस पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी भी होगी।
  • गांव में जो भी कार्य करवाए जाएंगे उससे संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
  • Haryana Gram Darshan Portal के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सरकारी योजनाएं आम आदमी तक पहुंच रही हैं या नहीं।
  • इस पोर्टल पर सरपंच, ग्राम सचिव आदि से संबंधित जानकारी भी होगी और इसके अलावा संपत्ति का विवरण भी इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले सभी आवश्यक कार्यों की सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
  • अब दुनिया में बैठा कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायतों का विवरण इस वेबसाइट के माध्यम से देख सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी सेवाएं आम नागरिकों के लिए सरल बनेंगी।
  • सभी सरकारी योजना से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
Design a site like this with WordPress.com
Get started